फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Thu, 21 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग के मैनभरिया चौराहे पर मंगलवार रात पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाइयों कुचल दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मैनभरिया गांव निवासी अमन (17) पुत्र बगेदू मंगलवार शाम अपने छोटे भाई चंद्र कपूर (8) को बाइक पर बैठाकर खुनियांव बाजार करने गया हुआ था। घर लौटते समय मैनभरिया चौराहे पर अचानक सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक समेत दोनों भाइयों को रौंद दिया। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी खुनियांव ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और चंद्र कपूर की हालत ठीक देखकर वापस घर भेज दिया।
जिला अस्पताल में भी अमन की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा अरविंद कुमार गुप्त ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें