बर्डपुर। मोहाना थाना पुलिस गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को गैंगेस्टर एक्ट थाना सिद्धार्थनगर में वाछिंत 20 हजार के इनामिया अभियुक्त को मोहाना चौराहे से पहले सिहोरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान अंकित शुक्ल गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुरी निवासी अंकित शुक्ल है। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद