गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल मे आयोजित खेल प्रमियोगिता में खो-खो खेलती छात्राएं।
धेंसा। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में नीले सदन से जूनियर गर्ल्स टीम विजेता रही। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पीले सदन से सीनियर बॉयज विजेता रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में लाल सदन और पीला सदन के बीच व नीले सदन और पीले सदन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें पीला सदन और हरा सदन विजेता रहा। जूनियर बैडमिंटन गर्ल्स में नीला सदन विजेता रहा। टैग एंड वॉर में लाल सदन और पीला सदन विजेता रहा।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर रुचि राय व प्रमुख सौरभ राय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समृद्धि सिंह, मणिकर्णीका, भाग्यलक्ष्मी, प्रिंस एवं सेजल वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज ने खेल को लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद