फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गंगा दशहरा महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Tue, 18 Jun 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-

श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे : राघवेंद्र

धर्मरक्षा मंच के तत्वावधान में मां अचरावती की आरती से हुआ महोत्सव का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। गंगा दशहरा पर्व के दिन रविवार शाम राप्ती नदी तट पर धर्मरक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विधि विधान से पूजन व 1001 दीप जलाकर मां अचरावती राप्ती की आरती उतारी। देर रात तक भजन और कीर्तन चलता रहा। जिस पर श्रद्धालु खूब झूमें।

कार्यक्रम का आरंभ पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। वहीं, पं राकेश शास्त्री स्वामी आलोकानंद शास्त्री व शुभम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान से पूजन कर लोक कल्याण व क्षेत्र क्षेत्रवासियों के कुशलता की कामना किया। भीषण गर्मी में हनुमान चालीसा के पाठ के बाद तेज हवाएं चलने लगी जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए।
विज्ञापन

धर्मरक्षा मंच के बैनर तले सत्य सनातन, धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार काम किया जा रहा है। जिससे आने वाली पीढि़यों में धर्म, संस्कृति, पर्व आदि का प्रसार हो सके। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। ऐसे उत्सव से भारतीय सनातन धर्म और परंपराएं प्रगाढ़ होंगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बताया कि सत्य सनातन, धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया कि गंगा दशहरा का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक महत्व है।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के पर्व को गंगावतरण दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार को भारत में बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया है। भजन संध्या के कार्यक्रम में गोंडा की भजन गायिका दीपिका मिश्र, गायक अंकित शुक्ल आदि की टीम ने श्रीगणेश वंदना से आरंभ कर, सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए है। मेरे झोपड़ी के भाग्य खुल जायेंगे राम आयेंगे..आदि एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाकर श्रद्धालुओं को देर रात खूब झुमाया। इस दौरान एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, तहसीलदार संतराज सिंह, अधिशाषी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, विकास जायसवाल, रामकुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, हरीशंकर सिंह, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, डॉ. दशरथ चौधरी, राजेंन्द्र दुबे, विनोद उर्फ पप्पू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें