गंगा आरती महोत्सव की भव्यता की तैयारी बैठक में बनाई गई रणनीति
धर्मरक्षा मंच के तत्वावधान में होगा आरती महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर के शाहपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास हिन्दू भवन में धर्मरक्षा मंच की बैठक सोमवार रात आयोजित की गई। जिसमें गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर होने वाले मां अचिरावती गंगा आरती, भजन संध्या व प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की हुई।
बैठक में धर्मरक्षा मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर राप्ती नदी तट पर आयोजित गंगा महाआरती कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। कहा कि राप्ती नदी के तट पर शंखों की गूंज के बीच भव्य सामूहिक आरती की जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि डुमरियागंज में गंगा दशहरा पर्व की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। उस समय 501 दीप राप्ती तट पर जलाए गए थे। इस बार 16 जून दिन रविवार को गंगा दशहरा का पर्व है। गंगा दशहरा पर सायं 6 बजे भव्य आरती, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप पांडेय, मधुसूदन अग्रहरि, पप्पू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।