फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar Crime: अगवा कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 18 Aug 2022 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को अगवा कर शहर के एक पार्क में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 10 अगस्त की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक व्यक्ति के मुताबिक, उसकी 15 वर्षीय बेटी सिद्धार्थनगर मुख्यालय के एक विद्यालय में 12वीं में पढ़ती है। 10 अगस्त को सुबह 10 बजे वह स्कूल के लिए घर से निकली थी। नेपाल का मूल निवासी एक युवक उसी गांव में रहता है। आरोप है कि युवक ने अपने एक सहयोगी के साथ रास्ते पहुंच गया और नेपाल घुमाने के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में जबरिया बैठा लिया। उसमें दो लोग और बैठे थे।

आरोप है कि नेपाल न ले जाकर उसे वे लोग जेल के पास स्थित पार्क में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। दो अज्ञात लोग भी साथ में थे, जो देखरेख में लगे थे। वादात के बाद गाड़ी से मोहाने चौराहे ले गए। वहां उन्होंने धमकी देते हुए छोड़ दिया कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। उसने परिवार वालों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पिता ने 13 अगस्त को सदर थाने में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर सदर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। महिला सुरक्षाकर्मी की देखरेख में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें