फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली- घायल; गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 12:13 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद फरार अभियुक्त के बाइक के पास खड़ी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सोमवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में  दबोच लिए गए। एसओजी और जोगिया कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


24 जून सोमवार को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसमें वांछित अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में था, इसी दौरान सोमवार की सुबह अचानक पुलिस से मुठभेड़ हो गई और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, ककरही पुल के पास चेकिंग चल रही थी।

इस दौरान बाइकसवार युवक आते दिखा। पुलिस ने बदमाश को रूकने के लिए हाथ दिया। इतने में वो बिना बाइक रोके ही पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भागने लगा। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि महिला के साथ जोगिया कोतवाली के हरैया बंधे के पास अभियुक्त ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। टीम ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें