फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ खूब बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज हवाओं के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बादल खूब बरसे। लगभग एक घंटे हुई झमाझम बारिश से जहां सब्जी की खेती और धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं बारिश से के बाद कुछ लोगों को सांसत झेलनी पड़ी। गांव से शहर तक सड़कें कीचड़ से सन गई। लोगों को आवागन में दिक्कत हुई। किसानों का कहना था कि बारिश से खेत की जुताई शुरू हो सकेगी। इस वर्ष किसानों पर मेहरबान दिख रहा है। खास करके सब्जी की खेती करने वाले किसानों को बारिश से लाभ पहुंच रहा है। बीते एक माह में कई बार हो चुकी है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे धूप के बीच एकाएक बादल छा गए। देखते ही देखते अंधेरा सा हो गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुआ। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश में हर जलजमाव जैसा नजारा दिखने लगा। इटवा, डुमरियागंंज, शोहरगढ़, बांसी सहित सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। इस बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को काफी राहत मिली। कारण उन्हें हर दूसरे दिन खेत में नमी बरकरार रखने के लिए सिंचाई करनी पड़ती है। ऐसे में समय पर बारिश से होने उन्हें सिंचाई से मुक्ति मिल गई। सब्जी की खेती करने वाले सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी किसान बजरंगी यादव, चिन्नू यादव, सिंगिया गांव निवासी सुभाष यादव का कहना था कि इस वर्ष बारिश अच्छी हो रही है। सब्जी की खेती के लिए यह बारिश काफी अनुकूल है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। अब किसान खेत की जुताई कर सकेंगे। साथ ही नर्सरी के लिए खेत तैयार कर सकेंगे। कुल मिलाकर बारिश से लाभ हुआ है। --- हवा से आम की फसल को नुकसान हर बार बारिश के साथ तेज हवा के चलने से आम की फसल पर बुरा असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने से आम टूट कर गिर गए। बाग की रखवाली करने वाले किसान लक्ष्मीकांत, विजयकांत पांडेय ने बताया कि इस वर्ष आम की फसल अच्छी थी। मगर कई बार आंधी और तेज हवाओं के चलने आम टूटकर गिर गए। काफी नुकसान हो रहा है। --- गांव से शहर तक परेशानी बारिश से गांव से लेकर शहर तक के लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मुख्यालय के भीमापार रोड पर बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। इस वजह से राहगीरों को परेशानी हुई है। वहीं गांव के सड़कों का भी कुछ यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें