कृषि उप संभाग बेनी नगर में किसानों को वितरित किया गया सरसों व मसूर का बीज। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ प्रभावित किसानों को दिया गया सरसों व मसूर का बीज
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के कृषि उपसंभाग बेनी नगर में एडीओ, कृषि सुजीत कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के 150 किसानों को सरसों व 80 किसानों को मसूर का निशुल्क बीज वितरित किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों को दलहन व तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने निशुल्क बीज वितरण की योजना बनाई है। उसी के अनुरूप आज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित फत्तेपुर, सेमरा बनकसिया, बिजौरा, तरहर आदि गांवों के किसानों को दो-दो बीघे के लिए सरसों व मसूर का बीज दिया गया है। इस मौके पर महेश कुमार चौधरी, सुजीत मौर्या, संजय शुक्ला, मनोज कुमार, गुरु प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप, अवनीश त्रिपाठी, राम शब्द पांडेय आदि मौजूद रहे।