फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैंक मैनेजर सहित चार पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के रामप्रसाद नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद वासिफ की तहरीर पर पुलिस ने नगर स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मोहम्मद वासिफ का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कागजों में हेरफेर कर उनके रोजगार लोन के 6.29 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

मोहम्मद वासिफ के मुताबिक सरकार की एक योजना के तहत उन्होंने रोजगार करने के लिए यूनियन बैंक तेतरी बाजार शाखा में आवेदन किया था। 10 लाख रुपये का ऋण लेना था। इसमें 3.50 लाख रुपये उनके बैंक खाते में आ गए। जबकि 6.29 लाख रुपये एक फर्म को भुगतान करने के लिए उन्होंने पूरे ब्योरा के साथ बैंक को दिए थे। उन रुपयों से दुकान के लिए सामान की खरीद होनी थी। लेकिन ये रुपये न तो संबंधित फर्म को मिले न ही उन्हें। जब पता किया तो जानकारी हुई कि रकम दूसरे फर्म के नाम से एक जनसेवा केंद्र से निकाल लिए गए हैं।
आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बैंक मैनेजर, वहीं काम करने वाला एक कर्मी और दो अन्य लोग शामिल रहे। ऐसी जानकारी मिलने के बाद मैनेजर अजय यादव से मिले तो पहले उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। फिर धमकाने लगे। इसके बाद शिकायत की तो पुलिस के सामने रुपये हड़पने की बात स्वीकार की और समय मांगा। समय बीतने के बाद भी रुपयों का भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने दोबारा शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैंक मैनेजर तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ब्रांच मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा तेतरी बाजार अजय यादव, सुजीत कुमार बर्डपुर नंबर 14 लमतिहवा, इंद्रेश यादव जो बैंक का कर्मी बताया जा रहा है और मोहम्मद आरिफ निवासी मोहल्ला रामप्रसाद नगर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है वह बैंक का डिफाल्टर है। रुपये हड़पने का आरोप गलत है। जिस व्यक्ति को सहयोगी बताया जा रहा है उस नाम का कोई कर्मचारी शाखा में काम नहीं करता। रही बात केस दर्ज होने की तो इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

- अजय कुमार, ब्रांच मैनेजर, यूनियन बैंक आफ इंडिया, शाखा तेतरी बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें