फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद हादसा: लुकाछिपी खेलते समय रोटावेटर में फंसकर सरफराज की मौत, गैप में छिपा था मासूम- परिवार में मचा कोहराम

Wed, 08 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

इटवा थाना क्षेत्र के इटवा कस्बे के हनुमान नगर वार्ड पहाड़ापुर में सोमवार देर शाम लुकाछिपी खेलते समय रोटावेटर में फंसने से 4 वर्षीय मासूम सरफराज की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुकाछिपी खेलते समय रोटावेटर में फंसने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा इटवा कस्बे के हनुमान नगर वार्ड पहाड़ापुर में सोमवार शाम को हुआ। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


मूल रूप से पहाड़ापुर के रहने वाले मुश्ताक वर्तमान में रामजानकी नगर वार्ड में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बच्चों में सबसे छोटा बेटा सरफराज शाम को मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घरवालों ने तलाश शुरू की।

पता चला कि वह मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ पास के मैदान में खड़े रोटावेटर के पास खेल रहा था। परिजन मौके पर पहुंचे तो सरफराज रोटावेटर में फंसा मिला। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन बच्चे रोटावेटर के पास लुकाछिपी खेल रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि खेल के दौरान सरफराज रोटावेटर में बने गैप में छिप गया होगा। अन्य बच्चों की उछल-कूद से रोटावेटर खिसक गया और उसकी चपेट में आने से सरफराज की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें