खुनुवां। एसएसबी सीमा चौकी खुनुवां, कस्टम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध तरीके से नेपाल ले जा रहे 293 बकरे लदे चार पिकअप जब्त कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली कि महला चौक के समीप से बकरों की तस्करी होने वाली है, जिस पर पहुंची संयुक्त टीम ने गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई की। इस दौरान एसएसबी निरीक्षक उमेश सिंह, सहा उप निरीक्षक शिव कुमार, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार, देवांशु कुमार और पुलिस चौकी खुनवा से उप निरीक्षक जगत नारायण यादव शामिल रहे। बरामद बकरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई के लिए शोहरतगढ़ पुलिस को सुपुर्द किया गया। संवाद