सांथा। बेलहर कला थाना क्षेत्र के बैरिहवा कला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गई। एक पक्ष ने विपक्षियों पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में बैरिहवा कला निवासी प्रदुमन चौधरी ने बताया कि सोमवार को गांव के विजय, उषा देवी, दिलीप व संतोष ने उन्हें व उनके भाई संजय और माता सुभावती देवी को गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उक्त मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद