डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सेहरीखास गांव के टोला बंगलवा में भूमि विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। महिला अगरमती पत्नी गोविंद की ओर से बुधवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने उनके पति गोविंद लाल यादव और दूसरे पक्ष के रंगीलाल यादव, जगतराम यादव व रामसजीवन यादव का चालान कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद के मामले में दोनों पक्षों के चारों लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। संवाद