सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के झुलनी टोले में अवैध कटान कर रहे चार लोगों को एसएसबी ने पकड़ कर मौके से 41 बोटा लकड़ी पकड़ा। आरोपियों सहित लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द किया है। गिरफ्तार युवक मे बृजलाल, गंगाराम, बुधिनारायन सहित ठेकेदार मो. असलम निवासी भगवानपुर थाना मोहाना शामिल रहे। टीम में वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, एसएसबी जवान शामिल रहे। यह जानकारी अलीगढ़वा बीओपी प्रभारी सहायक कमांडेंट एमबी सिंह ने दी है। संवाद