फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी बॉर्डर पर 11 लाख रुपये के साथ चार नेपाली पकड़े गए

Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा स्थित बढ़नी चेकपोस्ट पर शुक्रवार रात नियमित जांच के दौरान एसएसबी ने एक नेपाली नागरिक और उसके परिवार के पास से 11 लाख रुपये की भारतीय नकदी बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ के बाद एसएसबी ने नकदी और परिवार के चारों सदस्यों को आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया। 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर की बढ़नी समवाय के जवान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट पर नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बहादुरगंज निवासी अब्दुल वाहिद (50) अपने परिवार के साथ सीमा पार कर नेपाल जाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के दौरान उनके सामान की तलाशी ली गई, जिसमें 11 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें