मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैडा चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर बाद साइकिल व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। वाल्टरगंज क्षेत्र के भादी मंझरिया गांव निवासी 62 वर्षीय रामशरन पत्नी सुराती देवी को साइकिल पर बिठाकर पैडा चौराहे की तरफ जा रहे थे। चौराहे के पास रुधौली की तरफ जा रही बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार सिद्धार्थनगर जिले के गोल्होरा थाना क्षेत्र के खकरा खाखरी के टेकईराम पुत्र बुझारत व इसी गांव के महफूज पुत्र मकसूद घायल हो गए। साइकिल पर सवार दंपती भी घायल हो गए। संवाद