सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु जिले में जहरीले सांप के काटने से दो भाइयों समेत चोर लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुद्ध भूमि नगर पालिका कापसी निवासी सगे भाइयों 9 वर्षीय प्रदीप भुसाल और 12 वर्षीय दीपक भुसाल की मौत हो गई। वे अपनी दादी के साथ फर्श पर सो रहे थे। सोमवार की रात उन्हें सांप ने काट लिया था। सुबह दोनों भाई बेहोश मिले। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरुसिंगे स्थित बुद्धा पॉलीक्लिनिक अस्पताल ले गए। पॉलीक्लिनिक ने बुटवल रेफर कर दिया गया। बुटवल ले जाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे की लुंबिनी प्रदेस अस्पताल, बुटवल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों भाई गोरुसिंगे के पारिजात बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे थे।
इसी तरह महराजगंज नगर पालिका की 31 वर्षीय अनीता यादव की सांप काटने से मौत हो गई। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, बुद्धभूमि नगर पालिका-10 हरदासडीहवा की 14 वर्षीय ममता की भी जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों को गोरुसिंगे सर्पदंश उपचार केंद्र ले जाया गया, लेकिन देरी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर व शाम को उन्हें सांप ने काट लिया था।