खुनुवां। नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क में चार शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो बंदूक व जंगली जानवरों के कई अंग बरामद किए गए। बर्दिया नेशनल पार्क के सुरक्षाकर्मियों ने नेपाली सेना देवीदत्त गण की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई की।
बर्दिया नेशनल पार्क के सुरक्षा कर्मियों के साथ नेपाली सेना देवीदत्त गण की एक संयुक्त गश्ती टीम ने गश्त के दौरान चार शिकारियों को गिरफ्तार किया। टीम ने बताया कि रविवार को उन्होंने दो भरी हुई बंदूकें, 40 किलो मांस, दो जंगली सूअर के सींग आदि बरामद किया है। पार्क के मुख्य संरक्षण अधिकारी अशोक राम के अनुसार गिरफ्तार किए गए शिकारी सुरखेत जिले के बराहताल ग्रामीण नगर पालिका एक तेलपानी के गगन वली, यम बहादुर वली, चंद्र बहादुर वली और दिल बहादुर वली हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गगन और चंद्र बहादुर के घर से भरी हुई बंदूकों के साथ सुकुटी बरामद की गई। इनके विरुद्ध रविवार को सार्वजनिक कर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।