चार कोरोना संक्रमित मिले, दो हुए स्वस्थ्य
संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। वहीं दो लोग स्वस्थ होकर घर गए। जिले में कोरोना का संक्रमण कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। मगर संक्रमित मिलने वाले मरीजों का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बांसी ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। वहीं शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। जिले में अब कोरोना 74 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि चार संक्रमित मिले थे। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।