सिद्धार्थनरग। अक्तूबर में नोएडा में लगने वाली प्रदर्शनी में जिले के कालानमक चावल के चार उद्यमी शामिल होंगे। उद्यमी प्रदर्शनी में कालानमक चावल के बारे में प्रचार के साथ बिक्री भी करेंगे। पिछले कई वर्षों से जिले के काला नमक चावल के उद्यमी नोएडा में लगने वाले वृहद प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। इससे जिले के काला नमक चावल का निर्यात भी तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी चार कालानमक चावल के उद्यमी जाएंगे। जिला उद्योग उपायुक्त उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए चार कालानमक के उद्यमी जाएंगे। तीन कालानमक चावल का निर्यात करने वाले उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिए हैं। संवाद