फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में शोहरतगढ़ पुलिस ने चार आरोपित को गनेशपुर से गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गैंगरेप की इस घटना में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन पर घटना में सहयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन फरवरी को तहरीर देकर बताया कि मेरे बाहर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। आरोप लगाया कि मेरे दो जेठ जेठानी के घर दूसरे गांव के लोग आकर रहते हैं। 31 जनवरी पांच बजे से मेरी पुत्री को यही लोग एक युवक साथ मेरी पुत्री को भगा दिए थे। युवक मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। कुछ लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। मामले को संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि किशोरी को भगाने में शामिल जेठ जेठानी सुमिरन कन्नौजिया, चन्द्रावती कन्नौजिया, लालबहादुर कन्नौजिया और गीता अपने घर मौजूद हैं। पुलिस टीम बृहस्पतिवार को 11 बजे इनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें