पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी पाठक में बृहस्पतिवार की शाम हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान रात में मेडिकल काॅलेज में मृत्यु हो गई। मृतक प्रहलाद पाठक (60) नेत्रहीन थे। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद में हुई मारपीट में भतीजे ने कई लोगों के साथ चाचा के घर धावा बोल कर पूरे परिवार को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। इसमें एक ही परिवार के एक नेत्रहीन दो बच्चे समेत छह लोग घायल हुए थे। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद