डुमरियागंज क्षेत्र के गालापुर में शिव मंदिर का शिलान्यास करते समाजसेवी हरेंद्र विक्रम और कुंवर
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ मां बटवासनी गालापुर में बृहस्पतिवार को शिव मंदिर का शिलान्यास किया गया। महाकाली स्थान लगभग दो हजार वर्ष पुराना है, लेकिन यहां शिव मंदिर नहीं है क्षेत्र लोगों की मांग थी कि शिव मंदिर की स्थापना की जाए इसी को लेकर आज क्षेत्र के समाजसेवी हरेंद्र विक्रम सिंह ने शिव मंदिर का शिलान्यास किया।
शिलान्यास की पूजा आचार्य पंडित शिवम मिश्रा व पवन शास्त्री ने कराई। इस दौरान कुंवर आनंद सिंह, संजय सिंह, राजू कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, देवेश सिंह, मानिक राम यादव, सुग्रीव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद