सिद्धार्थनगर। महासंपर्क अभियान के तहत पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने रविवार को ऊंचडीह चौराहे पर जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों बताईं। घर-घर जाकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष में किए कार्यों की जानकारी दी उपलब्धियों का पत्रक बांटा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इस मौके पर प्रिंस मिश्र, रमेश त्रिपाठी, अशोक पाठक, प्रदीप कुमार, रमेश पांडेय, राम पाल अग्रहरि, दिलीप कुमार, पंकज उपाध्याय, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद