फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन

Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के बीआरसी परसा में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बढ़नी ब्लॉक की बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में की गई। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को जिला कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि नौ अक्तूबर को इको गार्डन लखनऊ शिक्षामित्र महारैली आयोजित किया जाएगा। सभी को धरने में शामिल होना है। सर्वसम्मति से बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढेबरूआ के शिक्षामित्र आशुतोष मिश्र को जिला प्रवक्ता के पद पर चुना गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में जबीउलाहखान व शत्रुघ्न प्रसाद को जिला कार्यकारी सदस्य पद पर चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान इत्तेखार अहमद, देवनारायण शुक्ल, सुग्रीव यादव, पवन कुमार, राम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें