सिद्धार्थनगर। सीएम के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को वन कर्मियों ने संकल्प लिया। डीएफओ ने वन विभागकार्यालय में उन्हें शपथ दिलाई कि खुद सफाई करेंगे और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। डीएफओ वीके मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि जब देश स्वच्छ होगा तो कई प्रकार से हमें लाभ मिलेगा। हर नागरिक को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हीं के सपनों को साकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग शपथ लें कि हम हर दिन अपने आसपास सफाई करेंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। कहा कि हर व्यक्ति यह ठान ले कि कम से कम 100 लोगों को सफाई में सहयोग करने के लिए वह जागरूक करेगा तो मुहिम का सफल होना निश्चित है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भूपेश शुक्ल ने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह गंदगी न फैलाएं और सफाई में योगदान करें। इस दौरान हरिशंकर शुक्ल, दीपक कुमार श्रीवास्तव, श्यामनरायन पांडेय, रामलखन, वारिस, महेश, सुदामा, हरेंद्र, महेंद्र, अरुण कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, सीताराम, बलिकरन, ओम प्रकाश, जगदीश, दयालाल, ज्ञानप्रकाश गौतम, नरेंद्र चौधरी, मोल्हू, पल्टू, बनारसी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।