फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वानुमान : तेज हवाओं के साथ आज होगी बारिश

Tue, 20 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के परिसर में धूप का आनंद लेते तीमारदार।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज धूप के बाद लोगों को एक बार फिर ठंड से ठिठुरना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश के साथ हवा चलने से लोगों को सड़क पर चलने में कठिनाई होगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप होने से तापमान बढ़ गया था। जिससे लोगाें को गर्मी का अहसास होने लगा था। तेज धूप होने से लोगों ने गर्म कपड़ों से नाता तोड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन बारिश होने से लोगों को एक बार फिर ठंड सताएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ़ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात से ही आसमान में बादल छा जाएंगे। जिससे मंगलवार को सुबह से ही बूंदा-बादी होनी शुरू हो जाएगी। जबकि तेज हवा के चलने से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश और हवा एक साथ होने से लोगों को ठंड का अहसास होगा। उन्होंने बताया की बारिश का पूर्वानुमान 23 फरवरी तक है।
बारिश के साथ गरज व चमक के साथ झोंकदार हवाओं के चलने से लोगों को यात्रा करने में कठिनाईयां होगी। ऐसे समय में लोगों को कहीं भी आने-जाने से बचना चाहिए। सोमवार को सुबह में आसमान में बादल छाए थे। लेकिन थोड़ी ही देर में तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। पूरे दिन धूप खिलने से मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें