फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसी भी समस्या के लिए आशा व आंगनबाड़ी से करें संपर्क

Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के रुद्रौलिया उर्फ रेड़वरिया गांव में शुक्रवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक की गई। बैठक में एएनएम रेशमा शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं आशा व आंगनबाड़ी से संपर्क करें। अगर समस्या जटिल है तो एएनएम से संपर्क कर सकती हैं। कहा कि गर्भवती महिलाएं हर टीकाकरण सत्र पर सीएचसी पर अपना जांच जरूर कराएं। इससे गर्भ में पल रहे शिशुओं के साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जिससे जरूरत के हिसाब से समाधान किया जा सके। इस दौरान मीना पाठक, रेखा, रजनी, संगीता, मांडवी, अरोहिणी, कलावती उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें