शोहरतगढ़। दीपावली आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। केमिकल से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ में एक दुकान पर मिठाई का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के एक बिस्कुट की बिक्री करने वाले दुकानदार सुरेन्द्र कसौधन की दुकान पर पैक लड्डू की शुद्धता की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। टीम के नगर में पहुंचते ही अधिकांश दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।