इमाम हुसैन की याद में सीएचसी बेवा में मरीजों में फल और पानी की बोतलें वितरित करते लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
इमाम हुसैन की याद में किया खाद्य सामग्री का वितरण
डुमरियागंज/भारतभारी। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में रविवार को मोमिनीन हल्लौर की तरफ से मरीजों और राहगीरों में पानी की बोतल और फल वितरित किया गया। हजरत इमाम हुसैन से जुड़े पैंफ्लेट भी वितरित किए गए।
सीएचसी बेवा तथा दो निजी चिकित्सालय और डुमरियागंज तहसील परिसर तथा हल्लौर चौराहे पर लोगों में फल और खाद्य पदार्थ के पैकेट वितरित किए गए। पैंफ्लेट के जरिए हजरत इमाम हुसैन की जिंदगी और किरदार से रूबरू कराया गया। मौलाना मोहम्मद हसन ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में हक, सच्चाई, इंसाफ और मानवता की रक्षा के लिए अपने जान की कुर्बानी दी थी। हजरत इमाम हुसैन ने किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानव जाति की भलाई के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को आजादी दिलाने के लिए हजरत इमाम हुसैन से प्रेरणा लेकर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के लिए 72 साथियों के साथ आजादी की मुहिम शुरू की थी और उन्हें कामयाबी मिली।
इस दौरान ग्राम प्रधान ताकीब रिजवी, सावन हल्लौरी, सज्जाद हल्लौरी, अरमान ईरानी, बेताब हल्लौरी, काजिम रजा, जैम अब्बास, शानू, जफरुल हसन, रिजवान अली मौजूद रहे।