शोहरतगढ़। बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉगिंग अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत खरगवार, नकथर और अकरा में फॉगिंग कर ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत खरगवार व नकथर में फॉगिंग कार्य के दौरान सचिव कुंवर कन्नौजिया, ग्राम प्रधान पटेश्वरी, पंचायत सहायक बनारसी सहित आमिर, दिलीप व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों से साफ-सफाई बनाए रखने तथा आसपास जलभराव न होने देने की अपील की गई। वहीं, ग्राम पंचायत अकरा में भी फॉगिंग अभियान चलाया गया। मौके पर ग्राम प्रधान मीरा देवी, सचिव कुंवर कन्नौजिया, खंड प्रेरक अरुण कुमार उपाध्याय, सफाई कर्मी दीपक, राम आधारे, रमाकांत सहित ग्रामीण रामधनी, मुकेश एवं बृजेश मिश्रा उपस्थित रहे।