फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कई गांवों में आई फ्लू की दस्तक, बीमार हो रहे लोग

Sun, 13 Aug 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में बच्चे की आंख की जांच करते डॉॅ. यससी शर्मा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कई गांव में आई फ्लू ने पैर पसार रखा है। आंखों में फैलती हुई बीमारी से लोग परेशान हैं। प्रत्येक गांव में लगभग दो-चार लोग आई फ्लू से संक्रमित हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पिपरा रामलाल झहराव कैथवलिया बिलवट सहित छह गांव आई फ्लू संक्रमण की चपेट में हैं। झहराव के अरविंद चौबे, राज चौबे, मनीष, अनूप, रामकृष्ण चौबे, प्रेमशंकर छह लोग आई फ्लू से संक्रमित हैं। तो वहीं पिपरा रामलाल में बिंदेश्वरी, मंगल प्रसाद का पूरा परिवार सहित कई लोग संक्रमण की चपेट में है।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा प्रभारी डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस अधिक प्रभावी हो जाते हैं। लोगों को साफ-सफाई से रहना चाहिए, अपने हाथों से बार-बार आंखों को छूना और मलना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं, जिनको आंखों की परेशानी है वहां से दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें