फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की सफाई कर अंतिम छोर तक पहुंचाएं पानी

विज्ञापन
नहर का नक्शा देखते अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नहर की सफाई कर अंतिम छोर तक पहुंचाएं पानी
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने की निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। नहर की सफाई कराकर तथा गहराई कराने के साथ साथ एक सप्ताह के अंदर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाएं, जिससे किसान खेतों की सिंचाई कर सकें। ये बातें कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मनोज कुमार सिंह ने सरयू नहर खंड के बाजारडीह माइनर के निरीक्षण के दौरान कहीं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड से पूछा कि इस माइनर में पानी कब से नहीं आ रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभी टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड खेसरहा में प्रगति प्रेरणा लघु उद्योग केंद्र के टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से बच्चों की दी जाने वाली सामग्री तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के पिपरा भैया, बहादुरपुर एवं महोखवा में खेत में लगी धान की फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने उन्हें बताया कि 30-40 प्रतिशत तक पैदावार होने की संभावना है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने खेत में उपस्थित किसानों से वार्ता की और फसल के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीडीओ शेषमणि सिंह, उपकृषि निदेशक एके विश्वकर्मा, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीआरओ आदर्श उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें