फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गड्ढे में डूबकर पांच वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव के टोला तनजवा में सोमवार को बच्चों के साथ सिंगाड़ा निकालने गए पांच वर्षीय बालिका की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दफन कर दिया। क्षेत्र के करही गांव के टोला तनजवा के पास एक गड्ढा है और उसमें सिंगाड़ा की बुवाई हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव निवासी नरेश की पांच वर्षीय बेटी सबिता गांव के अन्य बच्चों के साथ गड्ढे में सिंगाड़ा निकालने चली गई। इसी बीच गहरे पानी में जाकर डूब गई। जानकारी होने पर परिजन उसका शव निकालकर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना दफन कर दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ जोगिया शिवनरायन सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार के किसी घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें