फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ी चयनित

Fri, 14 Jun 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
19 जून से बाराबंकी में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन मंडल की टीम में हुआ है। जिसमें ओमजी मौर्य, मो सलमान, अरहम हुसैन, शिवांग पांडेय व युवराज गौड़ शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 19 जून से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बाराबंकी जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में फुटबॉल के कोच आने के बाद खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। खेल और खिलाड़ी की प्रतिभा स्टेडियम में बढ़ती जा रही है। जिसका परिणाम यह है कि दो साल से प्रशिक्षण मिलने के बाद जिले के खिलाड़ी मंडल से प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कोच राज लक्ष्मी चौधरी के आने के बाद जिले में फुटबाल के खेल को एक नई दिशा मिल गई है। कोच राज लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष जिले के चार खिलाड़ियों ने मंडल से प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए थे। जिसमें खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक खेले थे। जबकि इस वर्ष जिला स्तरीय ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जबकि मंडल की टीम में पांच खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इससे उम्मीद है कि इस बार खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में और भी बेहतर कर सकते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें