सिद्धार्थनगर। नकबजनी करके चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य बृहस्पतिवार सुबह चिल्हिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसबीच बृहस्पतिवार भोर में सूचना मिली की नकबजनी रके चोरी करने वाले गिरोह के लोग पल्टादेवी गौरा रोड़ पर हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस का आता हुआ देखकर पहले से मौजूद पांच संदिग्ध भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सोनू निवासी मोहनजोत थाना कपिलवस्तु, प्रेम कुमार निवासी पिपरा थाना चिल्हिया, सोनू निवासी पूरन जोत थाना खेसरहा, गुडू लोधी निवासी बौडीहार थाना खेसरहा, शिवाजी निवासी मोहनाजोत थाना कपिलवस्तु बताया। पूछताछ में यह भी बताया कि 21 जुलाई को ग्राम कपिया खालसा में महिला के गले से चैन काटे थे। एक अगस्त की रात्रि में ग्राम बरगदवा में प्राथमिक विद्यालय मे घुसकर ताला तोड़कर चोरी किए। चोरी के कुछ समान पहले बेच चुके थे और बचा हुआ सामान बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे कि पकड़ लिए गये। इनके कब्जे से दो अदद गैस सिलिंडर, एक मोटर टिल्लू पम्प, एक-एक अदद पेंचकस, बाइक और 1750 रुपये नकदी बरामद किया गया। पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।