फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाह के बंधन में बंधे पांच जोड़े

Fri, 10 Mar 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर दो हनुमान नगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वरबधु को आश
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

नगर पंचायत बिस्कोहर के हनुमान नगर में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर दो हनुमान नगर में बृहस्पतिवार रात आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में फेरे लेकर पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। समाजसेवी राजेश अवस्थी उर्फ कालिया बाबा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने सभी नवदंपती को उपहार देकर शुभकामनाएं दी। बिस्कोहर नगर के हनुमान नगर वार्ड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और जगतगुरु दिनेशाचार्य रहे। वरमाला कार्यक्रम में एक साथ पांच कन्याओं ने अपने-अपने जीवन साथी को वरमाला पहनाई। वरमाला सांसद जगदंबिका पाल, जगतगुरु दिनेशाचार्य, समाजसेवी कालिया बाबा और पप्पू सिंह आदि ने सभी नव दंपतियों पर पुष्पवर्षा कर मंगल भविष्य का कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह देखने के लिए नगर के साथ आसपास के गांवों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल व पदाधिकारी तैनात थे। इस दौरान सांसद ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए, जिससे समाज के अंदर फैली दहेज प्रथा पर रोक लगेगी और लोगों के बीच जागरूकता आएगी।
-
इन जोड़ों ने लिए सात फेरे
प्रियंका देवी राहुल, ममता गौतम राजेश गौतम, शिवानी सिंह अभ्यंकर सिंह, सरिता कन्नौजिया नीरज कन्नौजिया व मंजू कश्यप हनुमान कश्यप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें