फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर नगर पंचायत क्षेत्र के भरौली कैथोलिया में निकाली गई कलश यात्रा। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत क्षेत्र के भरौली कैथोलिया में बृहस्पतिवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा दोपहर तीन बजे यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर शुरू हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते चल रही थीं। पूरे गांव में भ्रमण करती हुई फिर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बेदी का पूजन कर कलश स्थापित कर दिया गया। आयोजक मिठाई लाल यादव ने बताया कि हर दिन सुबह सात से 10 बजे तक गायत्री महायज्ञ और संस्कार के कार्यक्रम होंगे। शाम सात से 10 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ के अंतिम दिन दीप महायज्ञ के आयोजन के साथ महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का समापन होगा। इस मौके पर गोवर्धन यादव, शेष राम चौधरी सहित भारी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें