फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच किलो चरस बरामद, दो नेपाली महिला गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे कृष्णानगर में नेपाल पुलिस ने सोमवार शाम को महिला तस्करों को पकड़ा। उनके कब्जे से पांच किलो चरस बरामद किया गया। नेपाल पुलिस की टीम चरस कहां से आ रहा था और कहां सप्लाई होनी है इसके बारे में जांच कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भारतीय क्षेत्र में यह मादक पदार्थ सप्लाई होने वाला था।
विज्ञापन


इलाका पुलिस कार्यालय कृष्णानगर नेपाल के इंस्पेक्टर लक्ष्मण ओली बताया कि भारत-नेपाल से सटे जिला कपिलवस्तु नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर नाका के पास से चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम अलर्ट हो गई। इसी बीच दो रोल्पा से कपिलवस्तु के कृष्णानगर होते हुए भारत की तरफ जा रहे रास्ते में पुलिस ने दो महिलाओं को रोका।
पकड़े गई रोल्पा डुइखोली गाऊ पालिका वार्ड नंबर रश्मी बूढ़ा के पास से 3 किलो 138 ग्राम, चरस और तुलसा रोकामगर के पास से 1 किलो 826 ग्राम चरस जब्त किया। दोनों के कब्जे से कुल 4 किलो 964 ग्राम चरस बरामद हुआ। इनसे पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि चरस की सप्लाई भारत में होने वाली है। फिलहाल पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कहां से चरस आ रहा था और कहां सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें