फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Thu, 30 Mar 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर क्षेत्र के कठेला गर्वी के टोला पंडित डीह में गेहूं की फसल में लगी आग। 
विज्ञापन
बिस्कोहर/कठेला। कठेला थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला पंडित डीह व जहलीडीह के सीवान में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के करीब अज्ञात कारणों से कट चुके गेहूं के डंठल में आग लग लगी। आग से बगल में पांच बीघा गेहूं की फसल जलाकर नष्ट हो गई। सूचना पर तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला पंडित डीह स्थित पेट्रोल पंप के पीछे गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पंडित डीह व जहलीडीह के सिवान में पहुंच गई और खेत में खड़ी पंडित डिहवा निवासी अजमत हाजी, बेदे, इनामुल्लाह, अकबाल आदि की लगभग पांच बीघा फसल को जलाकर राख हो गई। ग्रामीण और कठेला पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। तहसीलदार बताया कि अग्नि पीड़ित किसान की हर संभव मदद की जाएगी। नियमानुसार जो भी आर्थिक मदद होगी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें