फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिफ्ट नहीं हुई मछली मंडी, सड़क किनारे फैल रही गंदगी

Mon, 18 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बांसी तिराहा पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे स्थित मछली मंडी निर्धारित स्थान पर शिफ्ट नहीं हुई। इससे यहां शाम होते ही भीड़ लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती ही है, साथ ही आसपास गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने सड़क किनारे लगने वाले मछली व मीट मंडी को हटाने का निर्णय लिया था। मछली मंडी और मीट मंडी को भीमापार रेलवे क्रासिंग के पास एनएच ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था। छह माह बाद भी निर्धारित स्थान पर मछली और मीट मंडी शिफ्ट नहीं हो सकी। इससे जहां लोग सड़क किनारे लगने वाले मछली मंडी पर होने वाली भीड़ से जाम झेलते है, वहीं आसपास के लोग बदबू और गंदगी से परेशान है। जबकि इसी रोड पर कुछ ही दूरी पर शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर भी स्थित है। शहरवासी मुन्ना, कमलेश और अरशद का कहना है कि सड़क किनारे मछली व मीट की दुकान लगने से आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों को भी सांसत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें