सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से जिले के नौ नगर पंचायत और दो नगर पालिका क्षेत्र में मतदान होगा। मतदान करने के लिए गृहिणियां बहुत ही उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मतदान करके पहले लोकतंत्र का मजबूत बनाएंगे, फिर जाकर भोजन बनाएंगे। मतदान करने का अवसर बार-बार नहीं आता है। नगर की सरकार चुनने के लिए पांच वर्ष का इंतजार करना पड़ता है। नगर की मजबूत सरकार बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे अच्छा जनप्रतिनिधि हमारा मुखिया बने और विकास की ओर नगर आगे बढ़े। हम लोगों ने ठाना है, पहले मतदान, फिर घर आकर करेंगे जलपान।
बोली मतदाता महिलाएं
नगर की सरकार बनाने के लिए सुबह से वोटिंग शुरू हो जाएगा। हम तो सुबह सबसे पहले मतदान करने जाएंगे। इसके बाद ही घर आकर भोजन बनाएंगे। मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान को प्राथमिकता दें।
- सीमा, सिविल लाइन
मतदान सभी का मूल अधिकार है। इस प्रयोग सभी को करना चाहिए। नगर की सरकार बनाने के लिए पांच वर्ष में एक बार अवसर मिलता है। तो इसका लाभ लें और प्राथमिकता के आधार मतदान करें।
- श्रेया कसौधन, जगदीशपुर कालोनी