फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले तेज धूप से आया पसीना, फिर अंधड़ के बाद मौसम हुआ सुहाना

Sun, 01 Oct 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में आई अंधी में उड़ रहे धूल में आवागमन करते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के साथ गांवों में शनिवार को तेज धूप के कारण लोगों को पसीना आया। गर्मी और उमस से परेशानी हुई, जबकि शाम पांच बजे तेज आंधी चला। उसके बाद मौसम सुहाना हाे गया। देर शाम को बादल भी नजर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

तेज धूप के दौरान खुले आसमान के नीचे जाने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। शहर में दो पहिया से जाने वाले लोगों को सिर और चेहरा ढकना पड़ा। धूप इतनी असहनीय रही कि कुछ देर धूप सहने के बाद ही लोगों को छांव की तलाश करनी पड़ी।
डीएफओ कार्यालय के सामने रहने वाले अखिलेश ने बताया कि शनिवार दोपहर में उनके रिश्तेदार आए तो उन्होंने बाइक बुलाने की बजाए, ई रिक्शा की सवारी की ताकि धूप सहने की नौबत न आए। अधिकतम तापमान 39.3 एवं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज धूप के बाद मौसम बदला तो लोगों को बड़ी राहत मिली। शाम को ठंडी हवा से चलने से मौसम नम हो गया।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से सिद्धार्थनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।

बांसी में हुई झमाझम बारिश
शनिवार को तेज अंधड़ के बाद बांसी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। बांसी में 42 डिग्री सेल्सियस बारिश दर्ज की गई, जबकि पूरे जिले में बादल छाए रहे। इस कारण मौसम नम बन गया। अचानक बारिश हुई तो कुछ लोगों को भीगते हुए घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें