सिद्धार्थनगर। अवैध पटाखा की बिक्री रोकने के लिए सोमवार को डुमरियागंज और कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। डुमरियागंज एसओ आरके यादव व कपिलवस्तु कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र में पटाखे की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानों में रखे पटाखे के भंडारण एवं विस्फोटक क्षमता की जांच की। पटाखों की दुकानों में आग बुझाने के उपकरण, रेत, पानी, अग्निशमन यंत्र इत्यादि चेक किया गया। दुकानदारों को सुरक्षा हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।