फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन : 13 माह पहले सौंप दी जमीन, निर्माण के लिए अब भी इंतजार

Thu, 21 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। खुनुवा बाईपास रोड नीबी दोहनी और गड़ाकुल में फायर स्टेशन बनाने लिए साढ़े तीन बीघा जमीन का सीमांकन कर तहसील प्रशासन ने 13 महीने पहले विभाग को सौंप दी है। लेकिन अभी तक उस जमीन पर निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हजारों गांव आते है। मार्च व अप्रैल महीने में आग लगने से हजारों गांवों के किसानी की गेहूं की फसल राख हो जाती है। शोहरतगढ़ फायर स्टेशन नहीं होने से अग्निशमन की गाड़ी समय से नहीं पहुंच पाती है। आग लगने पर लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देते है। लेकिन मुख्यालय से काफी दूर होने से अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने में एक से डेढ़ घंटा तक लग जाता है, जबतक घटना स्थल पहुंचती है, तब तक आग की लपटें भयानक रूप ले लेती है। किसान का भारी नुकसान हो जाता है।

क्षेत्र की जनता की मांग पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मांग पर फायर स्टेशन बनने के लिए पूर्व एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर 6 फरवरी 2023 को राजस्व टीम ने गडाकुल व नीवी दोहनी की लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन को चिन्हित कर फायर विभाग को जमीन सौंप दिया। जमीन पर फायर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फायर स्टेशन का बोर्ड लगा है, लेकिन अभी तक उस जमीन पर निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ और इटवा में फायर स्टेशन बनाने के लिए जमीन मिल गई है। लेकिन शासन से कार्यदायी संस्थान आवंटन नहीं होने से निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पा रहा है। कार्यदायी संस्थान आवंटन होने के लिए जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की गई है।
विज्ञापन

-नसीरुद्दीन खान, अग्निशमन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें