फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से गेहूं फसल व मकान हुआ राख

Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से गेहूं फसल व मकान हुआ राख
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी में अगलगी के कारण नौ एकड़ गेहूं की फसल व एक घर जलकर राख हो गया। मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारण से सीवान में आग लग गया। हवा तेज होने के कारण तेजी से फैलते हुए आग ने भयानक रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विंदेश्वरी, तौलन व इंद्रमणि का गेंहू जलकर राख हो गया। आग के चपेट में आने से सुरेश का मकान जल गया। जिसमें छह बकरियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। जबतक गाड़ी पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर नुकसान का रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें