जिला अस्पताल का निरीक्षण करते राजस्व परिषद सदस्य एसवीएस रंगाराव।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ऑक्सीजन प्लांट में नहीं मिला अग्निशमन यंत्र
सिद्धार्थनगर। बुधवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश एसवीएस रंगाराव ने ऑक्सीजन प्लांट में अग्निशमन यंत्र नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
एसवीएस रंगाराव ने ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित जेनरेटर के बारे में बात की तो प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि प्लांट के लिए जेनरेटर नहीं है। इस कारण बिजली जाते ही ऑक्सीजन प्लांट बंद हो जाता है। जेनरेटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने के बजाए जिला अस्पताल में बने प्लांट से ही ऑक्सीजन रिफिलिंग के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल मौजूद थे।