फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से लगी आग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्टसर्किट से लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन

इटवा(सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत इटवा के मुख्य चौराहे पर शार्ट सर्किट से शुक्रवार की देर शाम आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई।
नगर पंचायत के चारों मार्गों बढ़नी, बिस्कोहर, बांसी व डुमरियागंज मार्ग पर जर्जर तारों की जगह केबिल लगाने का कार्य जब से शुरू हुआ है, तभी से शार्टसर्किट की घटनाएं बढ़ गई हैं। कभी थाने के सामने स्थित खंभे तो कभी अन्य स्थानों पर शार्टसर्किट की घटना हो रही है। शुक्रवार की शाम मुख्य चौराहे पर शार्टसर्किट से आग के गोले नीचे गिरने लगे। इससे भगदड़ मच गई। अवर अभियंता विद्युत अवनीश मिश्र ने बताया कि शार्टसर्किट वाले स्थान पर विद्युतकर्मी गए हुए हैं। उम्मीद है शीघ्र ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें