फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग...चालक की जलकर मौत

Tue, 30 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अवैध खनन और अधिक चक्कर लगाने से हादसे की बात आ रही सामने
विज्ञापन


ढेबरुआ थाना क्षेत्र के गडरखा गांव में देर रात हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के पचऊध व गड़रखा के बीच सड़क के किनारे स्थित खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें आग लग गई।। जिसके कारण चालक की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार रात 12:30 बजे की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन में मिट्टी लादने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने लाश के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के अकरा निवासी मायाराम (32) पुत्र दरसू शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहट्टा निवासी शिवकुमार तिवारी के ट्रैक्टर को चलाता था। रविवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर ढेबरुआ थानाक्षेत्र के गड़रखा में ग्राम प्रधान रविन्द्र शर्मा के द्वारा करवाए जा रहे मिट्टी खनन में मिट्टी ढोने के लिए अपने ससुराल गड़रखा आया हुआ था। बताया जा है कि रात लगभग साढ़े 12 बजे जब मिट्टी पलटकर पचऊध व गड़रखा के बीच सड़क पर चढ़ा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के पश्चिम खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में आग लग गई। मायाराम की दबने से मौत हो गई और आग में जलने से लाश का केवल अवशेष मात्र ही बचा।
विज्ञापन

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी को रविवार को ही एक पुत्र भी पैदा हुआ है। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि लाश के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

-

एक दिन अवैध खनन की सूचना मिली थी तो मौके पर लेखपाल को भेजकर उसे बंद करवा दिया गया था। रविवार को खनन की सूचना नहीं थी। खनन अधिकारी व लेखपाल मौके पर गए हैं। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कर्मेन्द्र कुमार, एसडीएम शोहरतगढ़
-

विधायक ने लगाया आरोप

विधायक विनय वर्मा ने एक्स पर लिखा है कि जब एक सप्ताह से एसडीएम व खनन अधिकारी के पास अवैध खनन होने की शिकायत ग्रामीण कर रहे थे तब आखिर उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अगर कार्रवाई हुई होती तो आज चालक की मौत नहीं होती। कहा कि आईजी आरके भारद्वाज से बात कर सारी बातें बताई जिसके बाद उन्होंने इसके लिए विशेष जांच टीम से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही जिलाधिकारी को भी पूरे प्रकरण को लेकर मैसेज से सूचित किया हूं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जाए।

-

ग्रामीणों ने अवैध खनन के बारे में अफसरों से की थी शिकायत

गड़रखा के लवकुश यादव ने फेसबुक पर छह दिन पहले पोस्ट किया था कि गांव तालाब की जमीन से अवैध खनन करवाया जा रहा और वह तीन दिन से डीएम, एसडीएम, खनन अधिकारी व लेखपाल को इसकी सूचना दे रहे हैं। लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर जांच करने नहीं गया।
विज्ञापन


-

रविवार को पुत्र हुआ और उसी रात पिता की दर्दनाक मौत

परिजनों के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अकरा निवासी ट्रैक्टर चालक मायाराम के पहले से ही दो पुत्रियां गुड़िया (12) व सौम्या (8) और एक पुत्र दिवाकर (5) थे। रविवार को दिन में मायाराम की पत्नी मंजेश्वरी को पुत्र हुआ था और रविवार की रात को उसकी दर्दनाक मौत उसके ही ससुराल गड़रखा में हो गई। पूरे परिवार व रिश्तेदारों में शोक की लहर व्याप्त है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें